
[Uttar Pradesh] मेरठ के सुरजकुंड स्थित पेट्रोल पंप के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग गुरूवार को संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन बीड़ी वाले के पेट्रोल पंप फिलिंग स्टेशन का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पिछले दिनों पेट्रोल पंप पर अनियमितताओं को लेकर आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच की थी।
जांच में पंप पर ब्राउजर से अवैध रूप से डीजल सप्लाई करने का मामला प्रकाश में आया था। जहां पंप कर्मचारियों व संचालकों पर जांच टीम को दौड़ाते हुए मारपीट की थी। साथ ही महिला अधिकारी से अभद्रता कर गंदी गंदी गालियों का इस्तेमाल किया था।डीएसओ ने बताया कि बीते दिनों जिला आपूर्ति विभाग की टीम शासन के आदेश पर सूरजकुंड स्थित पेट्रोल पंप पहुंची थी। टीम में पूर्ति निरीक्षक तारावती, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह, कर्मचारी पशुपति देव और पंकज कुमार आदि शामिल थे। टीम ने पंप पर पहुंचकर ब्राउजर से अवैध डीजल सप्लाई करते पकड़ा था। जहां पंप मालिक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने छापामारी के दौरान पूर्ति विभाग की टीम को दौड़ाकर पीटा था।
महिला पूर्ति निरीक्षक से की अभद्रता। साथ ही महिला पूर्ति निरीक्षक से भी अभद्रता की गई थी। और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया था और सुनील कुमार से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। विरोध किया तो टीम को दौड़ाकर पीटा गया था। जहां पंकज के चेहरे पर लोहे के सरिये से वारकर घायल कर दिया। थाने से पुलिस बल पहुंच गया।
50 हजार मांगने का लगाया आरोप। घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर पुलिस ने पंप मालिक संजय जैन उसके दोनों बेटों, मैनेजर व दस अज्ञात कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, पंप मालिक ने टीम पर 50 हजार मांगने का आरोप लगाया था।