ग़ाज़ियाबाद

एक माह पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी 50 लाख रुपए ना देने पर गला दबाया।

[GHAZIABAD] गांव सीकरी कला में एक माह पहले हुई महिला सरोज शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक महिला के भाई के पोते ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की। 50 लाख रुपए ना देने पर हत्या की गई। पुलिस ने एक किशोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात डाक्टर ईरज राजा ने बताया कि बताया गत 13 अक्टूबर को गांव सीकरी कला में महिला सरोज शर्मा का शव अपने घर के आंगन में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है।

क्या है पूरा मामला।

एसपी देहात डाक्टर ईरज राजा ने बताया पहले मृतका के पुत्र व अन्य रिश्तेदारों पर शक गया। जब पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू की तो कई चोकाने वाली बात सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस एक किशोर सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीष शर्मा निवासी गांव बहोल बागपत व दीपक निवासी लुहारी बागपत बताया हैं।

सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मन कुछ समय पहले सरोज शर्मा अपने मायके गांव बहोल गई थी। वहा पर सरोज ने कहा कि वह जल्दी 50 लाख रुपए का प्लाट लेने वाली हैं। सरोज ने अपने भाई के पोते मनीष को भी प्लाट दिलाने की बात कही। गत 11 अक्टूबर को मनीष अपने चार साथियों को लेकर पहुंचे। वह दीवार फादकर मकान के अंदर गए। उन्होंने महिला से 50 लाख कहा पर रखे हैं पूछा।

महिला दारा इंकार करने पर आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। 13 अक्टूबर को हत्या का पता चला। थाना प्रभारी अवदेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्याकांड को पांच आरोपियों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि एक किशोर सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि बिट्टू निवासी लुहारी व सचिन निवासी खेड़ा बागपत फरार चल रहे हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button