खास रिपोर्टहापुड़

एक लाख का कुख्यात बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

[खास रिपोर्ट] उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार (29 जनवरी) को पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को एनकाउंटर में मार गिराया है। बता दें कि, कोर्ट में 16 अगस्त को हरियाणा से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या करने के बाद मनोज भाटी चर्चा में आया था। IMG 20230129 WA0016

रिपोर्ट के अनुसार, मारा गया बदमाश गौतमबुद्धनगर के गांव नगला नैनसुख का रहने वाला था। उसे एक अन्य एक लाख रुपए के इनामी बदमाश गांव सरावली हरियाणा निवासी अंकित के साथ शनिवार को अरेस्ट किया गया था। मुठभेड़ में SOG में इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह को भी गोली लगी है। जख्मी इंस्पेक्टर को पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया है। IMG 20230129 WA0013ASP मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी दी है कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया था। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद करने के लिए सबली मोड़ बाईपास के पास ले गई थी। वहां उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद की जानी थी। IMG 20230129 201152 बताया जा रहा है कि, मनोज भाटी ने एक हेड कांस्टेबिल की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button