
[Bulandshar] बुलंदशहर में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिले के कई तहसीलों के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सदर से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीपक कुमार पाल को डिबाई उपजिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा स्याना के एसडीएम अरविंद कुमार को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
इसके अलावा एसडीएम न्यायिक देवेंद्र पाल सिंह को एसडीएम स्याना नियुक्त किया गया है। वहीं डिबाई में तैनात किए गए दीपक कुमार 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। आगरा की फतेहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। कानपुर की तहसील में भी पदभार रहा है। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। बीटेक करने के बाद पुणे इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है।
एसडीएम दीपक कुमार पाल ने पद भार ग्रहण करते ही अधीनस्थों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील से संबंधित कार्य के लिए आए पीड़ित के साथ न्याय व्यवस्था के साथ निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। ताकि पीड़ित प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट होकर जाए भूमाफिया, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले एवं कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि ज्यादातर शिकायत तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करके फर्जी परमिशन की आड़ में ट्रैक्टर ट्राली से प्लाटों में मिट्टी डालकर मोटी रकम वसूल कर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हैं। यदि ऐसी कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो कानूनी प्रक्रिया अपना कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।