हापुड़

एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

[खास रिपोर्ट] हापुड़ में मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मुहर्रम जुलूस को शान्तिपूर्ण तरीके से निकालने और जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने क्षेत्राधिकारी के साथ बाबूगढ़ व नगर में जुलूस निकलने वाले प्रमुख मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।IMG 20230720 WA0196

इस दौरान जन सामान्य से संवाद स्थापित कर। मुहर्रम जुलूस को आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से निकालने और अपने परिवार व आप-पास के व्यक्तियों को भी प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए कहा गया। सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अफवाहों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के लोगों के साथ शान्ति समिति की बैठक कर ली जाए।IMG 20230720 WA0197एसपी अभिषेक वर्मा ने त्योहार रजिस्टर का भी अवलोकन करते हुए। पूर्व में जिन स्थानों पर घटनाएं हुई हैं वहां पर विशेष निगरानी रखने और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन, सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Show More

Related Articles

Back to top button