ग़ाज़ियाबाद

गरीब हिन्दुओं को ईसाई धर्म में लाने के लिए अमेरिका से आए 30 लाख रुपए

[Ghaziabad] हिन्दू धर्म के गरीब लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर ईसाई धर्म ग्रहण कराने वाले गैंग को विदेश से फंडिंग हो रही थी। गाजियाबाद में गिरफ्तार हुए पादरी और उसकी पत्नी के पांच खाते में अमेरिका से करीब 30 लाख रुपए आए थे। हर महीने इन खातों में 50 हजार से एक लाख रुपए तक आ रहे थे। पुलिस मान रही है कि ये पैसा धर्मांतरण के लिए भेजा जा रहा था। संभवत: विदेशी पैसे के लेनदेन में मानकों का पालन भी नहीं किया गया। ऐसे में मनी लॉन्डिंग का केस भी बन सकता है।

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में गांव शाहजहांपुर है। यहां के आशीष ने गांव निवासी रोहित और उसकी मां कुसुम पर धर्मांतरण कराने का केस 23 जुलाई को थाना मोदीनगर में दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में 26 जुलाई को पादरी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जो हापुड़ जिले में गांव पीरनगर सूदना का रहने वाला है। पुलिस ने खुलासा किया कि पादरी महेंद्र और उसकी पत्नी सीमा बैथहलम गोस्पल नामक ट्रस्ट चलाते हैं। इसी ट्रस्ट की आड़ में वे गरीब हिंदुओं की आर्थिक मदद करते हैं, उन्हें प्रार्थना के नाम पर इकट्ठा करते हैं और फिर धीरे-धीरे ईसाई धर्म ग्रहण करा देते हैं । यूएस सहित देश के कई राज्यों से आया पैसा

गाजियाबाद पुलिस ने अभी तक पादरी महेंद्र और ट्रस्ट के पांच बैंक खाते ट्रेस किए हैं। पता चला है कि सितंबर 2019 से अब तक इन पांचों बैंक खातों में अमेरिका से करीब 30 लाख रुपया आया है। इसके अलावा पंजाब सहित कई राज्यों से भी लगातार पैसा आ रहा था। इतना ही नहीं, महेंद्र की पत्नी सीमा के बैंक खाते में भी अमेरिका से करीब 10 लाख रुपए अब तक आ चुके हैं। अमेरिका से ये पैसा स्कम हार्वेस्ट बर्ड नामक संस्था के द्वारा भेजा गया है। जिन-जिन लोगों के पादरी के अकाउंट्स में पैसा भेजा है, पुलिस अब उनकी हिस्ट्री निकालने में जुटी है।

मोदीनगर क्षेत्र के ACP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, पादरी और उसकी पत्नी के बैंक खातों की जांच चल रही है। इसमें विदेशी फंडिंग की जानकारी हुई है। हर महीने 50 हजार से एक लाख रुपया तक इन खातों में आ रहा था। लीगल एक्सपर्ट से राय ली जा रही है कि विदेशी पैसे का लेनदेन किस तरह हो सकता है और यहां क्या खामियां बरती गई हैं। इसके बाद इस मुकदमे में और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button