मेरठ

गीजर गैस लीक होने से दुल्हन की मौत

[UP] मेरठ में बाथरूम में नहाते समय गीजर गैस लीक होने से एक दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन शनिवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जब 15 मिनट तक बाहर नहीं आई तो सास ने बाहर से बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

सभी ने मिलकर करीब 20 मिनट बाद दरवाजा तोड़ा। अंदर गए तो देखा एक कोने में दुल्हन बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। आनन-फानन में कार से अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के मायके और ससुराल पक्ष किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की है। घटना जागृति विहार के सेक्टर-8 की है।

जागृति विहार सेक्टर-8 के रहने वाले पारस कुमार इंजीनियर हैं। उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। 2 दिन पहले यानी 26 जनवरी को ही पारस की शादी गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली से हुई थी। गुरुवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई कराकर घर लाए थे। शनिवार को घर में भजन संध्या का आयोजन था। तभी दुल्हन बाथरूम में नहाने गई। काफी देर तक जब दुल्हन नहाकर बाहर नहीं आई तो घर में सबको चिंता हुई। घर की महिलाएं वैशाली का इंतजार कर रही थीं।

Show More

Related Articles

Back to top button