
[UP] मेरठ में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने मिलकर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया मुखाबिर द्वारा लगातार लिसाड़ी गेट क्षेत्र में काफी समय से अवैध हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर सर्विलांस और थाना पुलिस ने मिलकर जनपद के ही न्यू इस्लामनगर निवासी दिलशाद के घर पर दबिश दी पुलिस ने मौके से सावेज निवासी न्यू इस्लामनगर, वसीम निवासी फतेहुल्लहपुर रोड और इमरान निवासी बुनकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपीयों के पास से 2 पिस्टल 4 मैगजीन 6 कारतूस 10 तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुऐ। पुलिस के अनुसार ये गिरोह 5 हजार रुपए में तमंचा और 10-15 हजार रुपए में अवैध पिस्टल सप्लाई करते थे।
आपको बता दें कि इससे पहले भी लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक तहखाने में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलती मिली थी। पुलिस आरोपियों पर अब गैंगस्टर की तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है कि कई और लोग भी इस गिरोह से जुड़े हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।