खास रिपोर्टहापुड़

घुसपैठियों के खिलाफ ATS की बड़ी कार्रवाई

[खास रिपोर्ट] मेरठ से आई एटीएस ने हापुड़ के धौलाना में छापा मारा। टीम के अफसरों के ने गांव खिचरा के आसपास अलग-अलग फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग 16 रोहिंग्याओं को पकड़ा है। टीम उन्हें लेकर थाने आ गई अफसर उनसे जांच पड़ताल में जुटे हैं। वहीं टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

धौलाना थाना क्षेत्र में गांव खिचरा में सोमवार की सुबह मेरठ यूनिट के 7 सदस्य टीम के अफसर ने छापामार कार्यवाही की। टीम ने अलग अलग फैक्ट्री में कार्य करने वाले 16 रोहिंग्या पकड़े हैं। टीम उन्हें लेकर थाने आ गई। टीम उनसे पूछताछ में जुटी है। फिलहाल उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम ने छापामार कार्यवाही की है। कुछ रोहिंग्या को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

जन्नतउल्ला पुत्र नूर मोहम्मद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी अमन कॉलोनी शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, अयास पुत्र जफर आलम, उम्र 18 वर्ष,फ़य्याज़ पुत्र जफर आलम उम्र 20 वर्ष, रियास पुत्र जफर आलम उम्र करीब 18 वर्ष, जफर आलम पुत्र नदीरगुसिन उम्र करीब 58 वर्ष, निवासी जावेद का मकान, मरकज के पास, अमन कॉलोनी शेखपुर खिचरा, दिल मोहम्मद पुत्र रहमान अब्दु उम्र करीब 44 वर्ष निवासी गोपी धर्म कांटा (प्रधान आबिद ), शेखपुर खिचरा, नबी हुसैन (हुसन) पुत्र अजीजुर्रहमान उम्र करीब 58 वर्ष निवासी इरशाद का मकान, शादाब वाले मदरसा, शेखपुर समसुल पुत्र नबी हुसैन उम्र करीब 18 वर्ष निवासी, अजीमुल्ला पुत्र असमतुल्ला उम्र करीब 18 वर्ष निवासी आईपदम थाना नकोड़ा जिला-मोगड़ म्यामार हाल पता गोपी धर्म कांटा (प्रधान आबिद ), शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

ये सभी म्यांमार के रहने वाले हैं। जबकि 3 रोहिंग्या नाबालिग हैं और वे भी म्यांमार के रहने वाले हैं, सभी कलकत्ता के रास्ते भारत इंडिया आए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button