खास रिपोर्ट

डिंडौरी में पेड़ पर लटकती मिली टीआई की लाश

मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्टर उमेश सिंह राजपूत

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के मैनपुरी गांव में टीआई संतोष उद्दे का शव जंगल में पेड़ से फांसी पर लटका मिला है। हाल ही में उनका तबादला अनुपपुर से सिवनी कर दिया गया था। इससे पहले वे उमरिया जिले के मानपुर में पदस्थ थे। उद्दे 2012 में पुलिस में शामिल हुए थे। आखिर यह पूरा माजरा क्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। दरअसल, घटना समनापुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम देवलपुर निवासी निरीक्षक संतोष कुमार उद्दे (38 वर्ष) का शव मंगलवार की शाम फांसी पर लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर एसडीओपी केके त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एसडीओपी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि उद्दे इन दिनों अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम मुकुटपुर में रूके हुए थे। सोमवार की शाम वे घर से निकले थे, उसके बाद उनका पता नहीं चला। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उद्दे शराब पीने के आदी थे। परिजनों की मानें तो उमरिया जिले से हाल ही में उद्दे का तबादला अनूपपुर हुआ और उसके बाद सिवनी हो गया। इस मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button