हापुड़

तेज कार की चपेट में आने से एक और मौत उपचार के दौरान तोड़ा दम

[Meerut] मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हापुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके परिवार वालों को सूचना दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।Screenshot 2023 08 04 19 18 36 09 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217 copy 600x347

थाना हापुड़ देहात के गांव असोड़ा निवासी सोनू (32) पुत्र ओमवीर बाइक से मेरठ कॉस्मेटिक का सामान लेने गया था। वापस लौटते के दौरान सोनू मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पानी पीने लगा, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने सोनू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हापुड़ स्थित देवनंदिनी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

गंभीर रूप से घायल सोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सोनू के परिवार वालों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button