खास रिपोर्ट

देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना हर नागरिक की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा

[बिहार पटना] राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही है। आजादी के एक दशक उपरांत ही देश भ्रष्टाचार की दलदल में धंसा नजर आ रहा था। समय के साथ भ्रष्टाचार का जाल और फैलता चला गया और आम जनता भ्रष्टाचार को अपनी नियति मान चुकी। आज भ्रष्टाचार कई रूपों में व्याप्त हो चुकी है, जैसे रिश्वत कालाधन कालाबाजारी अधिक दाम बढ़ना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शारीरिक शोषण आदि।IMG 20221117 204908

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र, पुलिस और न्यायिक विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार समाज के लिए एक चुनौती बन चुकी है। सभी सरकारों ने गरीबी उन्मूलन के लिए योजनाएं बनाई, लेकिन उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचने के पहले ही पूंजीपति और नौकरशाह हड़प कर लेते हैं। कमजोर कानून व्यवस्था और राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें रही है, इसी वजह से अधिकांश भ्रष्टाचारी कानून की गिरफ्त से बच निकलता है। भारत में महाशक्ति बनने की क्षमता है, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से आज तक नहीं बन सका है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दूरगामी और वास्तविक उपायों को लागू करना होगा। भ्रष्टाचार पर विजय प्राप्त करने के लिए राष्ट्र के हर नागरिक को आगे आना होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश बहुत जरूरी है। इस से गरीबी मिटेगी और रामराज की परिकल्पना मूर्तरूप लेगी। भ्रष्टाचार का दंश हमारे आने वाली भव्य पीढ़ियों की भविष्य को खोखला कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button