हापुड़

नाले में गिरने से महिला की मौत

[HAPUR] हापुड़ में गड़ावली में चारा लेने जा रही महिला बाढ़ के पानी से उफनाए नाले में डूब गई। महिला के नाले में डूबने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी।

गड़ावली निवासी कन्हैया की पत्नी 30 वर्षीय धनवती शुक्रवार को जंगल में चारा लेने जा रही थी। जंगल में नाले को पार करते हुए नाले में डूब गई। जंगल में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो काफी लोग पहुंच गये और बड़ी मुश्किल से महिला का शव निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के 4 छोटे बच्चे हैं। वह पशुओं को पाल कर परिवार का गुजर बसर कर रही थी।

हापुड़ में बाढ़ से लोग परेशान हैं। ब्रजघाट पर गंगा का जल स्तर 13 सेमी नीचे आने पर 198.44 दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद अब संक्रमण फैलने की आशंका लोगों को सताने लगी है। पशु पालकों को चारे की किल्लत से जुझना पड़ रहा है। पशु पालकों को 10 किमी दूर से चारा लाना पड़ रहा है। ब्रज घाट पर गंगा का जल स्तर 198.75 पर पहुंचकर अब लगातार रोजाना नीचे आ रहा है। शुक्रवार को 198.44 दर्ज किया गया। जो 24 घंटे में 13 सेमी नीचे पहुंचा है।

Show More

Related Articles

Back to top button