ग़ाज़ियाबाद

प्रतिबंधित पॉलीथिन का जकीरा पकड़ा गया दुकानदार पर 1 लाख का जुर्माना

[Ghaziabad] रामनगर किराना मंडी स्थित प्रतिबंधित पॉलीथिन के अवैध गोदाम पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने छापेमारी की। निगम के अधिकारी अनिल कुमार व निरीक्षक संजीव ने मुखबिर की गुप्त सूचना पर मंडी में स्थित पॉलिथीन व्यापारियों के गोदाम में ना बिक्री योग्य हजारों टन पॉलिथिन पकड़ी। लेकिन इतनी रंगीन पिन्नी को कहां ले जाकर रखेंगे का बहाना कर अधिकारियों ने प्रमुख व्यापारी गोपाल को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। गोपाल के वाहन चालक महिपाल व अन्य व्यापारी विनोद कुमार पर भी 50 हज़ार धनराशि का अर्थदंड लगाया गया है। बता दे दिल्ली से सटी रामनगर मंडी से प्रतिदिन प्रदेश के जनपद हापुड़, बुलंदशहर,मेरठ,मुरादाबाद,बरेली, सहारनपुर,अलीगढ़,आगरा, नोएडा आदि को रंगीन पॉलिथीन सप्लाई कर शासन आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हापुड़ के एक पॉलिथीन कारोबारी ने बताया कि त्योहारों पर पकड़ा धकड़ी होने पर माल का रेट 5 रूपये किलो बढ़ा दिया जाता है। चोरी छुपे ग्राहक को गोदाम से माल उठाया जाता है सारा व्यापार नगद में होता है गत वर्ष भी मोहन पिन्नी वालों के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री व गोदाम पर छापामार कार्रवाई निगम द्वारा की गई थी। लेकिन ढिलाई के कारण कारोबार लगातार जारी है। पॉलिथीन के पांच बैग अधिकारियों ने जप्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के दो दर्जन अधिकारी व कर्मचारी के साथ सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button