ग़ाज़ियाबाद

बच्चे की किडनैपिंग का केस सुलझा अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़

[UP] गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई बच्चे के अपहरण की घटना का 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा कर दिया है| गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार दोपहर को विजयनगर थाना क्षेत्र से अगवा हुए कंस्ट्रक्शन ठेकेदार नितिन चौहान के लगभग 3 साल के बेटे को 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के एनकाउंटर को गिरफ्तार कर लिया है| इसमें एक बदमाश को गोली भी लगी है। इसके बाद बच्चे को उनसे बरामद कर लिया है।FB IMG 1668083804331

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार नितिन चौहान विजयनगर थाना क्षेत्र में बहरामपुर गली नंबर-4 निवासी है| उनका बेटा अथर्व (उम्र 02 वर्ष 10 माह) 8 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उन्हें नहीं मिला जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी| इसके बाद किडनैपर्स ने परिजनों को कॉल करके 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस केस के वर्कआउट के लिए तुरंत कई टीमें बनाईं।FB IMG 1668097845874प्रभारी निरीक्षक विजयनगर की टीम , टीम एसपी सिटी एवं जनपद की स्वाट टीम के संयुक्त अभियान के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से बुधवार को करीब 2: 30 बजे विजयनगर हिण्डन नदी का प्रस्ता थाना क्षेत्र विजय नगर पर दो अभियुक्त को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी 22 वर्षीय सन्नी पुत्र गोरीशंकर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। सन्नी मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के भरतपुरा गांव का रहने वाला है। जबकि उसका साथी 26 वर्षीय रामशरण पुत्र रमेश जाटव जिला फिरोजाबाद के ऐका थाना क्षेत्र के कछवाया का निवासी है। बच्चे अथर्व को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया गया है।FB IMG 1668097849233पुलिस ने बताया,”किडनैपर्स द्वारा 8 नवंबर की शाम 6 बजे थाना क्षेत्र विजयनगर से एक बच्चा अथर्व उर्फ अरथु पुत्र नितिन चौहान (निवासी गली नं0 04 बहरामपुर) को फिरोती वसूलने हेतु अपहण करके अपहृत बच्चे के परिवार से 20 लाख की फिरोती की मांग की गयी थी। सर्विलांस टीम व इलैक्ट्रोनिक डिवाईस के माध्यम से किडनैपर्स को हिण्डन नदी पुस्ता पर बदमाशो को पुलिस पार्टी द्वारा घेरने पर पकडे जाने के डर से किडनैपर्स द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। FB IMG 1668097858103जिसमे हेड कांस्टेबल देवप्रताप घायल हो गये| पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ बदमाश पर सरकारी असलाहों से 2 फायर किये गये| दो अभियक्त सन्नी पत्र गोरीशंकर निवासी ग्राम भरतपरा थाना करावली जनपद मैनपरी व रामशरण पुत्र रमेश जाटव निवासी कछवाया थाना ऐका जिला फिरोजाबाद को घेर कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त सन्नी उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके कब्जे से एक देसी तमन्चा व घटना में प्रयुक्त मोबाइल OPPO व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल बिना नम्बर अपाचै चेसिस नम्बर MD634KE6OF2G44634 बरामद हुई।IMG 20221110 215601अपहृत बच्चे अथर्व उर्फ अरथु को अभियुक्तगणों के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। घायल अभियुक्त सन्नी तथा घायल हेड कांस्टेबल देवप्रताप को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल फ्लोरेंस हॉस्पिटल प्रताप विहार में भेजा गया।

पुलिस ने बताया अपहृत बच्चे अथर्व उर्फ अरथु को उसके परिजनो को अवगत कराते हुये थाना हाजा लाकर दाखिल किया गया। अभियुक्तगणो के अपराधिक इतिहास की अन्य थानो एवं जिलो से जानकारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी. ने बताया,’ हमे कल सूचना मिली थी कि एक ढाई साल का बच्चा लापता है। हमारी टीम ने CCTV की तलाशी ली। आज परिवार के पास 20 लाख की फिरौती का फोन आया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और 2 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है|

Show More

Related Articles

Back to top button