हापुड़

भारतीय किसान यूनियन किसान राज ने पिलखुआ टोल पर जमकर किया हंगामा।

[HAPUR] भारतीय किसान यूनियन किसान राज् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान पिलखवा टोल प्लाजा पर पहुंचे और सीआरसी टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने के विरोध में जमकर हंगामा काटा इसी दौरान टोल मैनेजर मनी सिंह राघव ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और कहा भविष्य में किसी भी किसान भाई के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा और भारतीय किसान यूनियन किसान राज् संगठन के पदाधिकारियों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा IMG 20230802 WA0084और उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई ऐसी गलती टोल कर्मचारी दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा, पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित प्रधान जी, जिला सचिव युवा धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा चिंटू कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश शकील अहमद, युवा जिला उपाध्यक्ष मोनू चौधरी, युवा जिला महासचिव अंकुर शर्मा, जिला अध्यक्ष हापुड़ इसरार चौधरी, सोनू चौधरी ,बिलाल चौधरी, शहजाद चौधरी, राजीव कुमार, रविंद्र जैनवाल मेंबर साहब, हाशिम चौधरी ,अभय चौधरी, अभय चौधरी, सचिन चौधरी, आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Back to top button