हापुड़

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश हापुड़ पुलिस के सहयोग से मिली हरियाणा पुलिस को कामयाबी

[खास रिपोर्ट] हापुड़ में हरियाणा पुलिस ने हापुड़ पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से भ्रूण लिंग की जांच कराने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुऐ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही चार महिलाओं को भी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस टीम भ्रूण लिंग से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में जगह-जगह छापे मार रही हैं। शातिर गिरोह 25-25 हजार रुपए लेकर पेट में पलने वाले शिशु की भ्रूण जांच कराता था।

क्या है माजरा

जनपद हापुड़ में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने जनपद के स्वास्थ्य विभाग और हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर निजामपुर बाईपास से अंतर्राजीय गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को घेराबंदी करते हुऐ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चार महिलाओं को भी हिरासत में लिया है जिनके भ्रूण लिंग की जांच कराई गई है।

हापुड़ गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के निरीक्षण डॉ दिनेश खत्री के अनुसार हरियाणा के जिला फरीदाबाद पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हापुड़ में अवैध तरीके से भ्रूण लिंग की जांच करवाई जा रही है।

शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए दो चिकित्सकों की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया। साथ ही भ्रूण लिंग की जांच के लिए अधिकारियों ने दो महिलाओं को भी तैयार किया।

भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए महिलाओं ने मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के ग्राम पांची निवासी एक दलाल से संपर्क किया गया और भ्रूण लिंग जांच का सौदा 25 हजार प्रति महिला में तय हुआ। मुखबिर ने दोनों महिलाओं को गुरुवार की सुबह जनपद हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित एचपीडीए कार्यालय क्षेत्र में आने के लिए कहा। जब महिलाएं वहां पहुंची तो देखा पहले से ही चार महिलाएं वहां मौजूद थी।

दलाल अपने साथी चिकित्सकों के साथ चार महिलाओं और उनके साथ मौजूद लोगों को लेकर जनपद बुलंदशहर के ग्राम भटोना में पहुंचा और उनके भ्रूण लिंग की जांच कराई और उन्हें अपने साथ लेकर वापस लौट आया।

दलाल अब दोनों महिलाओं को लेकर भ्रूण लिंग की जांच के लिए चल दिया। इसी बीच हरियाणा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीछा करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि भ्रूण लिंग की जांच जनपद बुलंदशहर के ग्राम भटोना में एक घर में खड़ी मोबाइल वैन में की जा रही थी।

भ्रूण लिंग मामले में जुड़े और लोगो की भी तलाश की जा रही है हालांकि साथ ही यह खुलासा हुआ है कि अभी तक ना जानें सैकड़ों महिलाओं की अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की यह शातिर गैंग करा चुके हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button