ग़ाज़ियाबाद

मोदीनगर में बदमाशों व गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

[गाजियाबाद] मोदीनगर के तिबडा मानकी मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस व स्कूटी सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 10 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र में गो तस्करी करता था और उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सूचना मिली कि तिबडा बम्बा से मानकी रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाश गोकशी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस व एसओजी टीम एसपी ग्रामीण को बदमाशों को पकड़ने के लिए भेज दिया गया। जब पुलिस मानकी तिबडा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।

दोनों ओर से दस राउंड फायरिंग की गई। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवावी फायरिंग की। दोनों ओर से दस राउंड फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र अता हुसैन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया है।

पशुओं को काटने वाले उपकरण बरामद। पकड़े गए बदमाश भोजपुर, मोदीनगर व मेरठ में गोकशी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को पकड़कर ले जाता था। इसके बाद उनका वध कर मीट को दो सौ किलो के हिसाब से बाजार में बेचता था। एक पशु का पांच हजार का मीट बिक जाता है। पुलिस ने बदमाश के पास से स्कूटी, तमंचा,रस्सी व छुरा बरामद किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button