
[उत्तर प्रदेश] हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए 8 लाख 6 हजार 284 रूपये, चोरी हुई एक डीवीआर, अवैध हथियार, चोरी की बाइक बरामद की है। एक आरोपी अभी फरार है।
जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दस दिन पूर्व सिंभावली में एक व्यापारी की दुकान से चोरी की सूचना मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन का आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए बक्सर गोल। चक्कर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
पकड़े गए चोर रेकी कर घटना को अंजाम देते थे। आसपास लगे कैमरे की मदद से आरोपियों की शिनाख्त हो सकी है। आरोपियों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सादिक निवासी मौहल्ला जमाईपुरा बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुडnअमन निवासी आर्य नगर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी- बिलाल मस्जिद के पास कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताए है।



