
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने माननीय न्यायालय की तारीखों पर समय से उपस्थिति नही होने की वजह से माननीय न्यायालय से वारंट जारी होने के पश्चात् हापुड़ नगर पुलिस ने शम्भूपुरा के सोनू व अच्छेजा के सचिन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना हापुड़ नगर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



