हापुड़

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 से सम्बन्धित कार्यों में लाए तेजी CDO प्रेरणा सिंह।

Hapur: मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने आज विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की उन्होंने एसबीएम फेज दो के कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने ओ डी एफ प्लस के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। हो रहे कार्यों के भुगतान में भी तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। आर आर सी सेंटर, कूड़ा वाहन खरीद पर सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने बताया की टेंडर कर दिया गया है। उसके खुलते ही कार्य में तेजी आ जायेगी। सोखता गड्ढा खाद के गड्ढों लीज पिट नाली निर्माण वेस्ट स्टेबलाइजेसन पांड पर विस्तार से चर्चा की और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।IMG 20221031 WA0146

खेल मैदान अमृत सरोवर ओपन जिम लाइब्रेरी के कार्यों की भी समीक्षा उन्होंने की नोडल अधिकारियों और सेक्टर प्रभारियों से विशेष ध्यान देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डी सी एनआरएलएम आशा देवी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी सहायक विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button