खास रिपोर्ट

हत्यार सप्लायर करने वाले कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

[Hapur] बाबूगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन हथियार तस्करों को पकड़ा है। यह बदमाश अवैध तमंचे को 5 से 7 हजार रुपए में अवैध हथियार बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए बदमाशों से 2 अवैध पिस्टल मैगजीन के साथ, 08 अवैध तमंचे, बाइक और स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हापुड़ पुलिस ने मोनू उर्फ खिजर जमशेद और नौखैज को गिरफ्तार किया है।IMG 20230207 WA0089

तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे। मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस मंगलवार को बछलौता नहर पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच उसका सामना अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्यों से हुआ। जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, 8 तमंचे, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए बदमाश मोनू के खिलाफ चार मुकदमे, जमशेद के खिलाफ दो और नौखैज के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

इन सवालों का जवाब ढूंढने में जुटी पुलिस। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां से इन हथियारों को खरीदते थे और अब तक कितने लोगों को इन्होंने हथियार बेचे हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आर्थिक मुनाफा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा था यह लोग ऑन डिमांड बंदूकों की सप्लाई करते थे।

Show More

Related Articles

Back to top button