
[HAPUR] थाना हापुड नगर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल 32 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी अवैध शस्त्रों को डिमाण्ड मिलने पर तस्करी करते थे।
शुक्रवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया। जनपद की थाना नगर पुलिस और जनपद की एसओजी टीम में शामिल उप निरीक्षक महंथराज यादव एसओजी उप निरीक्षक राहुल कौशिक हापुड पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रेमपाल एसओजी के हेड कांस्टेबल सचिन त्यागी एसओजी कांस्टेबल राहुल और कुलदीप जब चेकिंग के दौरान निजामपुर शिव मंदिर के पीछे खाली पड़े स्थान पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देख कर वहां से भागने लगे।
पुलिस ने मामला संदिग्ध जानकर दोनों की घेराबंदी कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लिए जाने पर दोनों के कब्जे से 32 बोर के 03 अवैध पिस्टल बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम प्रकाश पाटिल पुत्र प्रमोद कस्बा पेठ मानिक चौक तांबतअली अशेतटरवाडा थाना फारस खाना जनपद पुणे तथा अर्जुन पंडित पुत्र मोहन निवासी सिंह गढ़ रोड गांव धायरी गारबाड़ा मानक सोसाइटी थाना अभिरुचि जिला पुणे बताएं।
हथियार सप्लायरो ने बताया है कि वह समय-समय पर उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में घूमने के लिए जाते रहते हैं और वहां से मांग के मुताबिक 40 हज़ार रूपये का पिस्टल खरीदकर पुणे जाकर उसे 50 हज़ार रूपये से लेकर 01 लाख रूपये तक बेच देते हैं। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों हथियार सप्लायर को जेल रवाना कर दिया है।



