
[बुलंदशहर] समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 फरवरी को बुलंदशहर आएंगे। नगर के पटेल नगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरने का कर्यक्रम है। सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम मिल गया है। तैयारी शुरू कर दी गई हैं।