
Hapur। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती मनाई जा रही है। हर वर्ष वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। 
इसी उपलक्ष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार 31 अक्टूबर को जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया हापुड़ रिजर्व पुलिस लाइन में एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाते हुऐ जनपद के सभी अधिकारी और पुलिस कर्मियों को एकता दौड़ के लिऐ रवाना किया। साथ ही एएसपी मुकेश मिश्र ने सभी पुलिसकर्मीयो को
राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ व प्रतिज्ञा दिलाई और संकल्प लिया कि विदेश की एकता व सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया और कर्तव्यों का पूर्ण पालन करते हुए पक्षपात समाज के लिऐ कार्य करते रहेंगे।



