खास रिपोर्टउत्तरप्रदेश

UP प्रेमिका के प्यार में धोखा मिलने से युवक ने गैलेंडर से काटी गर्दन

[UP मगराजगंज] महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका को भागकर शादी करने का फैसला सुनाया लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। जिससे आहत होकर प्रेमी ने जान देने का फैसला कर लिया। युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर दोस्तों को आपबीती बताते हुए गैलेंडर मशीन से अपना गला काट लिया। फेसबुक लाइव पर घटना देखकर लोगों ने उसके स्वजन से संपर्क किया और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजन ने बताया कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, शुरूआती दौर में जानकारी सामने आई थी कि दोनों की शादी 30 नवंबर को होनी थी।Screenshot 2022 11 09 17 16 49 67 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217 copy 640x400

फेसबुक LIVE में शैलेश कमरे में बैठा नजर आ रहा है। वह लड़की से अपने गिले शिकवे कह रहा है। इसके बाद दोस्तों को आखिरी सलाम कहकर गैलेंडर से गला काट लेता है। वह कुछ देर बैठा रहा और गले से खून बहता रहा। 2.51 सेकंड के बाद फेसबुक LIVE बंद हो जाता है। वीडियो में शैलेश ने 2 मिनट तक अपनी बात कही- उसने कहा..

भाई फेसबुक पर हमने उसकी फोटो डाली है और नंबर भी डाला है। उसकी शादी न होने देना। जैसे हमारी न हो पाई तो आप से गुजारिश है कि उसकी भी न हो। अब कभी मुलाकात नहीं हो पाएगी।

भाई प्यार किए थे खिलवाड़ नहीं किए थे। पिछले मंगलवार से आज एक हफ्ता हो गया। पहले बातचीत होती थी। आज सुबह फोन कर वह गाली दे रही थी। कह रही थी कि हमारे पास होते तो तुम्हें जहर देकर मार देती। ठीक है हम खुद मर जा रहे हैं। सभी लोग इसको शेयर कर दो ताकि उसकी शादी भी न हो पाए। इसके बाद शैलेश ने अपना गला काट लिया।

लड़की को लेकर फेसबुक पर किए पोस्ट

शैलेश के फेसबुक पर 25 अक्टूबर को इंडिया की पाकिस्तान पर जीत का पोस्ट है। इसके बाद से ही उसने लड़की की बेवफाई को लेकर भी पोस्ट किए हैं। उसके डिप्रेशन की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने लड़की के नंबर के साथ उसकी फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी।

शैलेश के छोटे भाई कमलेश ने बताया परिवार में हम तीन भाई हैं। बड़े विमलेश इस समय हैदराबाद गए हैं। शैलेश और उसकी मंगेतर में किस बात पर लड़ाई-झगड़ा हुआ यह हमें नहीं पता है। अभी हम उसके इलाज के लिए खर्च होने वाले रुपए के इंतजाम में लगे हुए हैं।

घरवाले जेवर बेचकर युवक का इलाज कराने पर मजबूरScreenshot 2022 11 09 17 19 48 13 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 copy 640x400

गांव में शैलेश के परिजन उसके इलाज को लेकर परेशान हैं। शैलेश की मां अपने गहने जेवर बेचने के लिए घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि शैलेश के इलाज में रुपए ज्यादा खर्च हो रहे हैं। इसलिए अपने जेवर बेचकर उसे रुपए भेजने हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के घरवालों से बातचीत नहीं हो पा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button