
हापुड़। शुक्रवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन हापुड़ पुलिस लाइन के सभागर कक्ष में हुआ जिले के
पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों के बेहतर स्वास्थ्य तथा जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत निशुल्क चिकित्सा शिविर में दर्जनों पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की जांच कर दवाई दी गई।
शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों की स्वास्थ्य जांच जिसमें ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच कर दवाएं देने के साथ एतिहात बरतने के भी निर्देश दिए
गए। ओर डॉ0 अनिल कुमार अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा पुलिसकर्मियों हड्डी रोग से सम्बन्धित जाँच भी की गई एवं हड्डी रोगों के बारे में बताया गया तथा पुलिसकर्मियों को हड्डी रोगों से बचने के लिये व्यायाम करना भी आवश्यक बताए ।



