
[खास खबर] हापुड़ में शुक्रवार को एक साथ होली का जुलूस और जुम्मे की नमाज का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों का पूर्ण सहयोग रहा।
नगर की एसएसवी चौकी इंचार्ज नवीनत और उनकी कर्तव्यनिष्ठा टीम की रेख देख में चमरी दिल्ली रोड वाली मस्जिद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाला। कस्बे के बुद्धिजीवी वर्ग और शांतिप्रिय नागरिकों ने भी अहम भूमिका निभाई। उनके सक्रिय सहयोग से दोनों धार्मिक कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
पुलिस प्रशासन ने सभी कस्बावासियों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी कस्बावासियों ने पुलिसकर्मियों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा कार्य की सराहना की यह घटना सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई है। मस्जिदों में देश की शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ भी की गई। होली और रमजान के एक साथ आने पर भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और दोनों त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।



