खास रिपोर्टआगराग़ाज़ियाबाद

गाजियाबाद की ताईक्वांडो टीम ने चैंपियनशिप में 11 मैडल अपने नाम किए

फिरोजाबाद। आगरा में आयोजित द्वितीय यूनिवर्सल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स ताईक्वांडो एकेडमी आदि स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित हुई। जिसमें देश के 15 राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिसमें आगर जम्मू कश्मीर गाजियाबाद दिल्ली कानपुर मथुरा आदि से विभिन्न लोगों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।Screenshot 20260204 183450 1

ऑल इंडिया स्पोर्ट्स ताईक्वांडो एकेडमी की टीम से 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें 09 गोल्ड मेडल 02 सिल्वर मेडल पदक प्राप्त किये चैंपियनशिप में हैदर सैफी, तुषार यादव, कमल यादव, पल्लवी, वंश चौहान, गिनी चौहान, चेरी चौहान, लक्की यादव, इवानी चौधरी, प्रशांत राजपूत, मानवी ने गाजियाबाद जिले का नाम रोशन किया।Screenshot 20260204 183450 1 1

विजेता खिलाड़ियों के जिला गाजियाबाद लौटने पर शहर में उत्साह की लहर दौड़ गई. खिलाड़ियों का जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया. इस ऐतिहासिक जीत ने सिर्फ गाजियाबाद नहीं बल्कि पूरे राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है।Screenshot 20260204 183405 1

इसमें गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. 09 गोल्ड और 02 सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि पूरे गाजियाबाद क्षेत्र का मान देशभर में ऊंचा कर दिया. प्रतियोगिता का आयोजन डबल इवेंट फाइट और टेक्निकल (पूमस) कैटेगरी में किया गया, जहां मुकाबले बेहद कड़े और रोमांचक रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button