
[खास रिपोर्ट] भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला हापुड़ कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन में कहा कि पंजाब में पिछले 100 दिन से वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल धरने पर बैठे हे जो लगातार किसानों के हित में किसान आयोग का गठन स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करना एमएसपी गारंटी कानून बनाना तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना किसानों को घरौनी उपलब्ध कराना 60 साल से ज़्यादा उम्र के किसानों को 5,000 रुपये मासिक पेंशन देना सरकारी आवास योजना में पारदर्शिता लाना किसानों का संपूर्ण कर्ज़ माफ़ करना किसानों को दुर्घटना में जीवन यापन भत्ता एक करोड़ रुपये देना किसानों को बिजली सिंचाई के लिए निशुल्क देना इन सभी सेवाओं का लाभ मिलने के लिए पिछले 100 दिन से आवाज़ उठा रहे है।
ज्ञापन देने में प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शेर खान, सलीम भाई, मेरठ मण्डल अध्यक्ष कमलेश देवी महिला मोर्चा, नंदराम जी हापुड़ जिला अध्यक्ष,गुलशन यादव, नदीम खान, डॉ साबिर,तुषार कसाना,शिवम् भारद्वाज, साजिद भाई, शहजाद भाई ,प्रेम मिश्रा पंडित जी की पूरी टीम, चंचल शर्मा, हिना , विनीत भड़ाना मेरठ जिला अध्यक्ष, विपिन कसाना, निखिल चपराना,अनस खान, कुलदीप सिंह जुबैर भोजपुर से और अन्य सदस्य मौजूद रहे।



