खास रिपोर्ट

घायल व्यक्ति से मिले मंत्री दिलीप जायसवाल, बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश

[मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्टर उमेश सिंह राजपूत]

[शहडोल] 23 फरवरी 2024 मध्य प्रदेश के कुटीर एवं गामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल आज प्रातः मेडीकल कालेज शहडोल पहुंचकर कल देर शाम अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोली से घायल व्यक्ति से मिले तथा उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए आश्वासन दिया।
इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जाएगा। आपको किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने मौके पर उपस्थित डीन को निर्देश दिए कि गोली लगने से घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। इस अवसर पर एडीजीपी डीसी. सागर, डीन मेडिकल कालेज, मिलिंद सिरालकर, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अुजंलता पटले, सहित अन्य मेडिकल कालेज के डाक्टर भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button