
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कथित रूप से कूदी एक छात्रा की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी. वह बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।
बताया गया था कि उनका एक सहपाठी उन्हें परेशान कर रहा था और उसने सार्वजनिक तौर पर छात्रा पर हाथ भी उठाया था पुलिस ने रविवार को बताया कि वे इस मामले में कॉलेज के स्टाफ की भूमिका की जांच कर रहे हैं क्योंकि इस घटना के बारे में कॉलेज ने पुलिस को सूचना नहीं दी, बल्कि पुलिस को सोशल मीडिया से इस घटना का पता चला।
इसी बीच वानिया शेख को इंसाफ दिलाने के लिऐ श्री अशफाक सैफी जी माननीय अध्यक्ष उoप्रo अल्पसंख्यक आयोग द्वारा उक्त घटना का स्वत संज्ञान लिया गया है। कृपया मा० अध्यक्ष द्वारा की गयी अपेक्षा के कम में उक्त घटना के संबंध में निम्न बिन्दुओं पर आख्या सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी को दिनांक 02.11.2022 को पूर्वान्ह 11:30 बजे आयोग के समक्ष साक्ष्य हेतु उपस्थित होने का आदेश दिया



