
उत्तर प्रदेश हापुड़: शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय एवं मंडलायुक्त महोदय मेरठ के प्रवर्तन अभियान आदेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदया मेधा रूपम हापुड़ के द्वारा दिए
गए निर्देशन के क्रम में शनिवार को आइजीआरएस के निस्तारण के संबंध में देशी,विदेशी मदिरा व बीयर दुकान अहाता बस्तीराम व देसी दुकान नया गांव का निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक वी0के0सिंह क्षेत्र-2 हापुड़ मय स्टाफ के द्वारा आज धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत सपनाबत देशी,सपनावत विदेशी,सपनावत बीयर,नरेना देशी शराब दुकानो का आकस्मिक
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी दुकानों पर एमआरपी पर बिक्री होते गई अवैध शराब की रोकथाम और वैध शराब की बिक्री हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



