राष्ट्रीय समाचार

भारत जोड़ो यात्रा का आगाज 2 अक्टूबर से कई बड़े नेता होंगे शामिल

[राजनीति खबर] राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्ट-2 गुजरात के पोरबंदर से 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा-2 यूपी पर फोकस्ड होगी। 80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 5 से 10 दिन यात्रा निकालने की प्लानिंग है। यात्रा पूर्वांचल के जिलों से होकर गुजरेगी। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 23 सीटें साधने की कोशिश करेगी। यही नहीं, इस बार सूत्रों की माने तो यात्रा में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी समेत यूपी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते है।

भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 अहमदाबाद के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी। इसके लिए दो प्रमुख रास्ते हैं। अगर ये यात्रा रीवा बॉर्डर से आती है, तो यूपी के मिर्जापुर, रॉबटर्सगंज और वाराणसी से सटकर होती हुई निकलेगी। दूसरा बॉर्डर छतरपुर है, जिससे एंट्री होने पर यूपी के बांदा, प्रयागराज, वाराणसी कवर हो सकते हैं।

हालांकि, अभी यूपी के फाइनल रूट पर मुहर नहीं लग पाई है। कहा जा रहा है कि एक-दो दिन में इस बारे में ऑफिशियल जानकारी पार्टी नेतृत्व की तरफ से जारी कर दी जाएगी। यूपी के बाद यात्रा बिहार, बंगाल, असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड पर जाकर समाप्त होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button