
[Uttar Pradesh] मेरठ में एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर सोमवार को SSP ऑफिस पहुंचा। उसका कहना है कि 17 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। अब उसकी बीवी का चक्कर एक ACM से चल रहा है। पति का आरोप है कि जब मैं सो जाता हूं, तो वह ACM को न्यूड वीडियो कॉल करती है। कॉल डिटेल चेक करता हूं…डांटता-समझाता हूं तो बीवी ACM (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट) के साथ मिलकर हत्या कराने की धमकी देती है। मैं घर पर नहीं रहता हूं, तो रात-रात भर वह गायब रहती है। पति ने पत्नी और ACM के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।



